Main Tab

शनिवार, 2 नवंबर 2024

भारतीय राज्यों के राज्यपाल (Governor of Indian States) mcq Chapter-17 :- Indian polity topic G.K railway, UPSC,SSC etc previous year question paper

 

 भाग-17. भारतीय राज्यों के राज्यपाल / उपराज्यपाल (Governor of Indian States)


भारतीय संविधान में भारतीय राज्यों के राज्यपाल (Governor of Indian States) MCQ (भारतीय राज्यों के राज्यपाल का वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi में जितने भी Objective Questions को cover किया गया है जिसको रेलवे लाइफ यूट्यूब चैनल की टीम ने तैयार किया है, वो आपके आने वाले Railways, SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, BPSC, UPSC, UPPCS, MPPSC, Uttarakhand PCS, RAS/RTS, Chhattisgarh PSC, UP RO/ARO, UP UDA/LDA, Jharkhand PSC, UPSC CDS etc. Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। इसमें जितने भी Multiple Choice Questions (MCQ) and Answers on भारतीय संविधान में भारतीय राज्यों के राज्यपाल (Governor of Indian States) का 2000 to 2023 वस्तुनिष्ठ प्रश्न) से cover किया गया है सारे Questions different-different Competitive Exams में पूछे जा चुके हैं अतः आपलोग इसे अच्छी तरह से याद कर लेना चाहिए ।

 

Q1. निम्नलिखित में से किसे भारतीय संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत क्षमादान देने की शक्ति प्रदान की गई है? RRB NTPC cbt1 22.02.2021 (Shift-I)

(a) प्रधानमंत्री
(b) भारत के मुख्य न्यायाधीश
(c) राष्ट्रपति
(d) राज्यपाल
Ans. (d): भारतीय संविधान के अनुच्छेद 161 के अनुसार राज्य के राज्यपाल को उस विषय संबंधी, जिस विषय पर उस राज्य की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार है, के तहत किसी अपराध के लिए सिद्धदोष ठहराये गये किसी व्यक्ति के दंड को क्षमा, उसका प्रतिलंबन, विराम या परिहार की अथवा दंडादेश के लघुकरण की शक्ति होगी।
 

Q2. निम्न में से कौन-सा कथन सही है? RRB NTPC CBT1 22.2.2021 (Shift-I)

(a) राज्य मंत्रिपरिषद्, सामूहिक रूप से राज्य की विधान परिषद के प्रति जवाबदेह होती है।
(b) राज्य मंत्रिपरिषद, सामूहिक रूप से राज्य सभा के प्रति जवाबदेह होती है।
(c) राज्य की मंत्रिपरिषद, सामूहिक रूप से उप-राष्ट्रपति के प्रति जवाबदेह होती है।
(d) राज्य मंत्रिपरिषद्, सामूहिक रूप से राज्य के विधान सभा के प्रति जवाबदेह होती है।
Ans. (d): संविधान के अनुच्छेद-163 के अनुसार राज्यपाल को सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद् होगी, जिसका प्रधान मुख्यमंत्री होगा। मंत्रिपरिषद् राज्य की विधान सभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी। (अनुच्छेद-164(2))

 

Q3. भारतीय संविधान के अनुसार, इनमें से कौन सा राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति का पात्रता मापदंड नहीं है? RRB NTPC CBT1 15.02.2021 (Shift-II)

(a) उसे भारत का नागरिक होना चाहिए।
(b) उसे 35 वर्ष या इससे अधिक आयु का होना चाहिए।
(c) उसे राज्यसभा के सदस्य के रूप में चुनाव के लिए अर्ह होना चाहिए।
(d) उसे किसी अन्य लाभकारी पद पर आसीन नहीं होना चाहिए।
Ans. (c) : भारतीय संविधान के अनुच्छेद 157 और अनुच्छेद 158 में राज्यपाल के पद हेतु आवश्यक पात्रता निर्धारित की गई है जो निम्नलिखित है -
  1. उसे भारत का नागरिक होना चाहिए ।
  2.  उसकी उम्र कम से कम 35 वर्ष हो।
  3. वह न तो संसद के किसी सदन का सदस्य हो और न ही राज्य विधायिका का ।
  4. वह किसी लाभ के पद पर न हो।
इस प्रकार, विकल्प (c) राज्यपाल की नियुक्ति का पात्रता मापदंड नहीं है।
 

Q4. भारत में किसी राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा .......... वर्ष है RRB NTPC CBT2 18.1.2017 (Shift-I)

(a) 40
(b) 30
(c) 25 
(d) 35
Ans : (d) भारत में किसी राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा 35 वर्ष है साथ ही वह भारत का नागरिक हो, किसी प्रकार के लाभ के पद पर न हो तथा वह राज्य विधान सभा का सदस्य चने जाने योग्य हो ।
Q5. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद द्वारा राज्यपाल में राज्य की कार्यकारी शक्तियां निहित हैं? RRC Group-D level-1 7/10/2022 (Shift-1)
(a) अनुच्छेद 154
(b) अनुच्छेद 176
(c) अनुच्छेद 181
(d) अनुच्छेद 146
Ans. (a): अनुच्छेद 154 राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी और वह इस संविधान के अनुरूप या तो स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से प्रयोग करेगा ।
  1. राज्यपाल संविधान के भाग VI में अनुच्छेद 153-167 के अन्तर्गत आता है। राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है और वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है। राज्यपाल राज्य का मुख्य कार्यकारी प्रमुख होता है।
  2. 1956 के 7वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों के लिए राज्यपाल के रूप में नियुक्त करने की सुविधा प्रदान की थी।

Q6. भारतीय संविधान के अनुसार, इनमें से कौन राज्य कार्यपालिका का एक अंग है? RRC Group-D LEVEL-1 30/9/2022 (Shift-III)

(a) भारत के महान्यायवादी
(b) भारत के उप-राष्ट्रपति
(c) भारत के प्रधानमंत्री
(d) राज्य के राज्यपाल
Ans. (d): राज्य की कार्यपालिका में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद होती है। संविधान के अनुच्छेद 168 के अनुसार प्रत्येक राज्य के लिए एक विधानमंडल होगा जो राज्यपाल और दो सदनों से मिलकर बनेगा। जहाँ किसी राज्य के विधान मंडल के दो सदन है वहाँ एक नाम विधानपरिषद और दूसरे का नाम विधान सभा होगा। राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है, (अनु. 155)। यह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है। भारत के नागरिक, जिनकी आयु 35 वर्ष है, इस पद पर नियुक्ति के पात्र होते हैं। 

Q7. भारतीय संविधान के ................ के अनुसार, राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी और वह इसका प्रयोग प्रत्यक्ष रूप से स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा। RRC Group-D LEVEL-1 16/9/2022 (Shift-III)
(a) अनुच्छेद 144
(b) अनुच्छेद 124
(c) अनुच्छेद 134

(d) अनुच्छेद 154
Ans. (d): भारतीय संविधान के अनुच्छेद 154 के अनुसार, राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित होगी और वह इसका प्रयोग प्रत्यक्ष रूप से स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के द्वारा करेगा ।

Q8. केरल के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं ? RRB JE/DMS/CMA 23/5/2019 (Shift-II)
(a) बनवारीलाल पुरोहित
(b) नवनीति प्रसाद सिंह
(c) विद्यासागर राव
(d) पी. सदाशिवम
Ans: (d) पी. सदाशिवम सर्वोच्च न्यायालय के 40वें मुख्य न्यायाधीश के पद पर रह चुके है पी. सदाशिवम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद धारण किए बिना ही सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश का पद ग्रहण किया था ।

 भारत के वर्तमान राज्यपाल [ 2 November 2024]

  1. अरुणाचल प्रदेश :- कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक 16 फ़रवरी 2023 (1 साल, 289 दिन)    
  2. असम :-  लक्ष्मण आचार्य 28 जुलाई 2024 (106 दिन)    
  3.  आन्ध्र प्रदेश :-  सैयद अब्दुल नज़ीर 12 फ़रवरी 2023 (1 साल, 273 दिन)
  4. उत्तर प्रदेश :-  आनन्दीबेन पटेल 29 जुलाई 2019 (5 साल, 98 दिन)
  5. उत्तराखण्ड :-  गुरमीत सिंह 11 सितम्बर 2021 (3 साल, 51 दिन)
  6. ओडिशा :-   रघुवर दास 31 अक्टूबर 2023 (1 साल, 1 दिन)
  7. कर्नाटक :-  थावरचंद गहलोत 11 जुलाई 2021 (3 साल, 113 दिन)
  8. केरल :-  आरिफ़ मोहम्मद ख़ान - 6 सितम्बर 2019 (5 साल, 56 दिन)
  9.  गुजरात :-  आचार्य देवव्रत  - 22 जुलाई 2019 (5 साल, 102 दिन)   
  10. गोवा :-  पी एस श्रीधरन पिल्लई 15 जुलाई 2021 (3 साल, 109 दिन)    
  11. छत्तीसगढ़ :-  रामेन डेका 31 जुलाई 2024 (93 दिन)  
  12. झारखण्ड :-   संतोष गंगवार 31 जुलाई 2024 (93 दिन)   
  13. तमिलनाडु :-  रविन्द्र नारायण रवि 18 सितम्बर 2021 (3 साल, 44 दिन)  
  14. तेलंगाना :-    जिष्णु देव वर्मा - 31 जुलाई 2024 (93 दिन)  
  15. नागालैण्ड :-   ल गणेशन - 20 फ़रवरी 2023 (1 साल, 255 दिन)
  16. पंजाब :-  गुलाब चन्द कटारिया - 31 जुलाई 2024 (93 दिन)
  17. पश्चिम बंगाल :-  सी. वी. आनंद बोस - 23 नवम्बर 2022 (1 साल, 344 दिन)  
  18. बिहार :-  राजेन्द्र अर्लेकर - 17 फ़रवरी 2023 (1 साल, 258 दिन) 
  19. मणिपुर :-  लक्ष्मण आचार्य (अतिरिक्त कार्यभार) 31 जुलाई 2024 (93 दिन)   
  20. मध्य प्रदेश :-  मंगूभाई छगनभाई पटेल 8 जुलाई 2021 (3 साल, 116 दिन)    
  21. महाराष्ट्र  :-   सी.पी. राधाकृष्णन 31 जुलाई 2024 (93 दिन)
  22. मिज़ोरम :-    कमभमपति हरिबाबू 31 जुलाई 2024 (93 दिन)
  23. मेघालय  :-   चंद्रशेखर विजयशंकर 30 जुलाई 2024 (94 दिन)
  24. राजस्थान :-   हरिभाऊ बागड़े 31 जुलाई 2024 (93 दिन)
  25. सिक्किम :-   ओम प्रकाश माथुर  - 31 जुलाई 2024 (93 दिन)
  26. हरियाणा :-   बंडारू दत्तात्रेय 15 जुलाई 2021 (3 साल, 109 दिन)
  27. हिमाचल प्रदेश :-  शिव प्रताप शुक्ल - 18 फ़रवरी 2023 (1 साल, 257 दिन) 
  28. त्रिपुरा :-   नल्लू इंद्रसेन रेड्डी - 26 अक्टूबर 2023 (1 साल, 6 दिन)
  29. अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के उप-राज्यपाल :- देवेंद्र कुमार जोशी   8 अक्टूबर 2017 (7 साल, 24 दिन)
  30. जम्मू और कश्मीर के उप-राज्यपाल :-  मनोज सिन्हा   07 अगस्त 2020 (4 साल, 86 दिन)
  31. दिल्ली के उप-राज्यपाल :-  विनय कुमार सक्सेना   26 जून 2022 (2 साल, 138 दिन) 
  32. पुदुच्चेरी के उप-राज्यपाल :-    कुनियिल कैलाशनाथन  7 अगस्त 2024 (86 दिन) 
  33. लद्दाख के उप-राज्यपाल :-    मनोज सिन्हा   07 अगस्त 2020 (4 साल, 86 दिन) 
  34. चण्डीगढ़ के प्रशासक :-    गुलाब चन्द कटारिया 31 जुलाई 2024 (93 दिन)  
  35. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के प्रशासक :-  प्रफुल खोदा पटेल   26 जनवरी 2020 (4 साल, 280 दिन)    
  36. लक्षद्वीप के प्रशासक     प्रफुल खोदा पटेल (अतिरिक्त कार्यभार):- 5 दिसम्बर 2020 (3 साल, 332 दिन)

 

Q9. भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्यपाल की नियुक्ति से संबंधित है? RRB NTPC CBT1 12.01.2021 (Shift-II)
(a) अनुच्छेद- 143
(b) अनुच्छेद-148
(c) अनुच्छेद -149
(d) अनुच्छेद-155
Ans. (d): भारतीय संविधान का अनुच्छेद-155 राज्यपाल की नियुक्ति से संबंधित है। इसके तहत राज्यपाल को राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुद्रा सहित अधिपत्र द्वारा नियुक्त करेगा। राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख राज्यपाल होता है। वह अपनी शक्तियों का प्रयोग प्रत्यक्ष रूप से अथवा अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से करता है अर्थात राज्यों में राज्यपाल की स्थिति कार्यपालिका के प्रधान की होती है परन्तु वास्तविक मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले मंत्रिपरिषद में निहित होती है। 

Q10. राज्य के गवर्नर की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है? RRC Group-D level-1 7-12-2018 (Shift-I), RRB NTPC cbt1 31.03.2016 (Shift-I)
(a) उपराष्ट्रपति
(b) राष्ट्रपति
(c) प्रधानमंत्री
(d) मुख्यमंत्री
Ans : (b) राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख राज्यपाल होता है। इसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा पाँच वर्षों की अवधि के लिए की जाती है, परन्तु यह राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त पद धारण करता है। राज्यपाल राज्य के विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति होता है तथा उप कुलपतियों को भी नियुक्त करता है। राज्यपाल मुख्यमंत्री को तथा मुख्यमंत्री के सलाह से उसकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को नियुक्त करता है तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाता है।

Q11. भारत में लेफ्टिनेंट गवर्नर   ........ 
RRB NTPC 1st Stage cbt exam 22.4.2016 (Shift-I)
(a) की नियुक्ति सेना द्वारा की जाती है।
(b) केंद्र शासित प्रदेश के नाम मात्र के प्रमुख के रूप में कार्य करते हैं।
(c) भारत के लोगों द्वारा चुने जाते है।
(d) मुख्यमंत्री की मंत्रियों की परिषद के प्रति जवाबदेह हैं।
Ans : (b) भारत में लेफ्टिनेंट गवर्नर केन्द्र शासित प्रदेश के नाम मात्र के प्रमुख के रूप में कार्य करते हैं। सामान्य तौर पर भारत के राष्ट्रपति प्रत्येक संघीय प्रदेशों (चण्डीगढ़, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी सहित संघ प्रदेशों) में लेफ्टिनेंट गवर्नर तथा प्रशासकों की नियुक्ति करते हैं। दिल्ली, पुडुचेरी व अंण्डमान निकोबार द्वीप समूह के प्रमुख को लेफ्टिनेंट गवर्नर तथा चण्डीगढ़, लक्षद्वीप, दमन व दीव एवं दादर व नागर हवेली के प्रमुख को 'प्रशासक' कहा जाता है।

Q12. भारतीय गणराज्य में, एक केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासनिक प्रमुख को क्या कहा जाता है? RRB NTPC CBT1 2.04.2016 (Shift-III)
(a) उपराज्यपाल
(b) राज्यपाल
(c) राष्ट्रपति
(d) प्रधानमंत्री
Ans: (a) भारतीय गणराज्य में केन्द्र शासित प्रदेश के प्रशासनिक प्रमुख का उपराज्यपाल कहते है। संविधान के भाग 6 में राज्य शासन के लिए प्रावधान है। नई दिल्ली, पुदुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रशासनिक प्रमुख उपराज्यपाल होते हैं।

 

भारतीय राजनीति विषय सामान्य ज्ञान रेलवे पिछले वर्ष प्रश्न पत्र एएलपी, तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर (जेई), डीएमए, सीएमए, एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट, ग्रुप डी लेवल 1, पैरामेडिकल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई), पैरामेडिकल, मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियाँ, आरपीएफ कांस्टेबल और आरपीएफ सब इंस्पेक्टर (एसआई) [ Indian polity topic General knowledge  railway previous year question paper alp, technician, junior engineers (JE), DMA, CMA, NTPC Graduate and under graduate, group d level 1, paramedical, Senior section engineer (SSE), paramedical, ministerial and isolated categories, rpf constable and rpf sub inspector (SI)]

आप निम्नलिखित भाग MCQ पढ़ने के लिए नीचे का LINK क्लिक करें
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

1. I am a student preparing for railway exams. Railway Life website is very useful and informative. It helps me understand railway working and careers. Please add more exam-related study materials. Thank you.

2. Please add a separate section for railway exam preparation with syllabus details, important topics, and daily current affairs related to railways.

3. I am a railway exam student and I find Railway Life very informative. The articles are easy to understand and useful for competitive exams. Thank you for providing such valuable content.

4. This website helps railway exam aspirants understand the working life of Indian Railways. Kindly include practice questions, mock tests, and previous year railway exam questions.

5. Please include category-wise and zone-wise cut-off details.

6. am a railway exam aspirant. The cut-off analysis on Railway Life website is very useful for students. It helps in understanding previous year trends and planning preparation. Kindly add category-wise and zone-wise cut-off details. Thank you.

7. Railway Life website provides useful cut-off analysis for railway exams. It helps students understand exam trends. More detailed cut-off data will be helpful.

8. The cut-off analysis on Railway Life website is helpful for railway exam aspirants to understand exam trends.