Main Tab

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024

Indian polity topic G.K railway previous year question paper:- Chapter-2 भारतीय संविधान के स्रोत (Sources of Indian Constitution)

 CHAPTER-2. भारतीय संविधान के स्रोत (Sources of Indian Constitution)

भारतीय राजनीति विषय सामान्य ज्ञान रेलवे पिछले वर्ष प्रश्न पत्र एएलपी, तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर (जेई), डीएमए, सीएमए, एनटीपीसी ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट, ग्रुप डी लेवल 1, पैरामेडिकल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई), पैरामेडिकल, मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियाँ, आरपीएफ कांस्टेबल और आरपीएफ सब इंस्पेक्टर (एसआई) [ Indian polity topic General knowledge  railway previous year question paper alp, technician, junior engineers (JE), DMA, CMA, NTPC Graduate and under graduate, group d level 1, paramedical, Senior section engineer (SSE), paramedical, ministerial and isolated categories, rpf constable and rpf sub inspector (SI)]
 

Q1. भारतीय संविधान में शामिल मौलिक कर्त्तव्यों से संबंधित खंड .................. से अंगीकृत किया गया है।

(a) इंग्लैंड
(b) यूएसएसआर
(c) जर्मनी
(d) यूएसए  RRC Group-D: 29/08/2022 (Shift-II)
Ans. (b): देश लिए गये तत्व
इग्लैंड - संसदात्मक शासन प्रणाली, एकल नागरिकता
यूएसएसआर - मौलिक कर्तव्य
जर्मनी - आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति की मौलिक आधिकार संबंधी शक्तियाँ
यू.एस.ए. - मौलिक अधिकार, संविधान की सर्वोच्चता न्यायपालिका की स्वतंत्रता, वित्तीय आपात। 




Q2. भारतीय संविधान के राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों को ................... से लिया गया है।

(a) कनाडा के संविधान
(b) आयरलैंड के संविधान
(c) फ्रांस के संविधान
(d) अमेरिका के संविधान  RRB NTPC (CBT 2) 13/06/2022 (Shift-II)
Ans. (b): भारतीय संविधान के भाग IV में अनुच्छेद 36 से 51 तक राज्य के नीति-निदेशक तत्वों का उल्लेख है, जिसका उद्देश्य भारत को एक कल्याणकारी राज्य के रूप में स्थापित करना है। इसे आयरलैण्ड के संविधान से लिया गया है।

 

Q3. भारत के संविधान में अर्द्ध संघीय शासन प्रणाली की विशेषता किस देश के संविधान से ली गई है?

(a) दक्षिण अफ्रीका
(b) यूएस (US)
(c) कनाडा
(d) यूक (UK) RRC Group-D (LEVEL 1) - 15/09/2022 (Shift-1)
Ans. (c): भारतीय संविधान में अर्द्ध संघीय शासन प्रणाली कनाडा के संविधान से ली गई है। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय का सलाहकारी क्षेत्राधिकार, केन्द्र द्वारा राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति आदि विशेषताएँ भी कनाडा के संविधान से ली गयी है। मौलिक अधिकार अमेरिकी संविधान तथा संविधान संशोधन की प्रक्रिया दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिया गया है। 


Q4. भारत के संविधान में मूल कर्तव्यों को के संविधान में उल्लिखित नागरिक कर्तव्यों से "उधार" लिए गए कहा जाता है।

(a) यूक (UK)
(b) यूएसएसआर (USSR)
(c) यूएसए (USA)
(d) कनाडा    RRC Group-D Level-1-12/09/2022 (Shift-III)
Ans. (b): भारत के संविधान में मूल कर्तव्यों का USSR (पूर्व सोवियत संघ) के संविधान में उल्लिखित नागरिक कर्तव्यों से 'उधार' लिया गया है। भारत के संविधान में मूल कर्तव्य का उल्लेख भाग IV-A में किया गया है जिनकी संख्या 11 है। 11वाँ मूल कर्तव्य 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 के माध्यम से जोड़ा गया है।

 

Q5. भारत के संविधान की इनमें से कौन सी विशेषता यूनाइटेड किंगडम के संविधान से ली गई है?

(a) समवर्ती सूची
(b) राज्य के नीति-निर्देशक तत्व
(c) मौलिक कर्तव्य
(d) एकल नागरिकता  RRC Level-1 Group-D 14/09/2022 (Shift-III)
Ans. (d): भारत के संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान यूनाइटेड किंगडम के संविधान से लिया गया।
• एकल नागरिकता एक व्यक्ति को एक समय में केवल एक देश का ही नागरिक होने की अनुमति देता है।
• भारत के संविधान के भाग-II में अनुच्छेद 5 से 11 तक नागरिकता से संबंधित है।
 

Q6. स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रावधानों के अंगीकरण हेतु भारतीय संविधान निर्माताओं द्वारा किस देश के संविधान पर विचार किया गया था?

(a) आयरलैंड के संविधान
(b) फ्रांस के संविधान
(c) ऑस्ट्रेलिया के संविधान
(d) कनाडा के संविधान   RRB Group-D level1 18/09/2022 (Shift-II)
Ans. (b): भारतीय संविधान के प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समानता, बंधुता के उच्च आदर्श का सिद्धान्त फ्रांस के संविधान से लिया गया है। ध्यातव्य है कि भारतीय संविधान में इन तीनों को लोकतंत्र की आत्मा के तौर पर परिभाषित किया गया है। इनके बिना किसी स्वतंत्रता की कल्पना नहीं की जा सकती।
 

Q7. भारतीय संविधान में शामिल 'स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के सिद्धांत किस देश के संविधान से लिए गए है?'

(a) फ्रांस
(b) आयरलैण्ड
(c) ब्रिटन
(d) ऑस्ट्रेलिया
RPF Constable 05/02/2019 & RRB ALP (Stage-II) 21/01/2021 & RRC Group-D 22-10-2018 (Shift-II) & RRB NTPC 04.03.2021 (Shift-II) CBT1  & RRB NTPC 13.03.2021 (Shift-II) Stage Ist
Ans. (a): भारतीय संविधान में शामिल स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के सिद्धान्त को फ्रांस के संविधान से लिया गया है। इन तीनों शब्दों का सर्वप्रथम प्रयोग फ्रांस की क्रांति में किया गया था।
आयरलैंड - नीति निर्देशक सिद्धांत, राष्ट्रपति के निर्वाचक मण्डल की व्यवस्था आदि।
ऑस्ट्रेलिया - प्रस्तावना की भाषा, समवर्ती सूची आदि।
ब्रिटेन - संसदात्मक शासन प्रणाली, विधि का शासन आदि।
 

Q8. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय संविधान का स्त्रोत नहीं है?

(a) डेनमार्क का संविधान
(b) फ्रांस का संविधान
(c) आयरलैंड का संविधान
(d) यू० एस० ए० का संविधान  RRB NTPC 08.03.2021 (Shift-I) CBT1
Ans. (a): डेनमार्क का संविधान भारतीय संविधान के स्रोत में शामिल नहीं है।
देश    -  भारतीय संविधान के स्त्रोत
यू. एस. ए.  - मूल अधिकार, राष्ट्रपति पर महाभियांग की प्रक्रिया, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका,
फ्रांस - न्यायिक पुनरावलोकन का सिद्धान्त गणतंत्रात्मक शासन प्रणाली
आयरलैण्ड - राज्य के नीति निदेशक तत्व, राष्ट्रपति का निर्वाचक मण्डल, राज्यसभा में 12 सदस्यों का मनोनयन
ब्रिटेन -संसदीय शासन पद्धति, लोकसभा के प्रति मंत्रिमण्डल का समूहिक उत्तरदायित्व, विधि का शासन, एकल नागरिकता।
 

Q9. भारत के 'राज्यसभा सदस्यों के अप्रत्यक्ष चुनाव' के संवैधानिक प्रावधान को किस देश से अपनाया गया था?
(a) जर्मनी
(b) दक्षिण अफ्रीका
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) इंग्लैण्ड   RRB NTPC CBT1 22.02.2021 (Shift-II)
Ans. (b): भारतीय संविधान निर्माताओं ने विश्व के विभिन्न देशों क संविधान से अच्छी एवं भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल विशेषताओं को समाहित किया है। जैसे मूल अधिकार संयुक्त राज्य अमेरिका से, संघीय ढाँचा कनाडा से, नीति-निर्देशक तत्वों को आयरलैण्ड से तथा संसदात्मक ढाँचा ब्रिटिश संविधान से लिया है। इसी प्रकार राज्यसभा सदस्यों के अप्रत्यक्ष निर्वाचन की व्यवस्था दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ली गयी है।
 

Q-10. भारतीय संविधान का कौन सा अंग जर्मनी के संविधान से प्रेरित है?
(a) संविधान का संशोधन
(b) संघीय प्रणाली
(c) आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों का निलंबन
(d) एकल नागरिकता  RRB NTPC cbt-1 09.03.2021 (Shift-II)
Ans. (c): आपातकाल के समय मूल अधिकारों के स्थगन का प्रावधान जर्मनी के वीमर संविधान से लिया गया है। अनुच्छेद 358 तथा 359 राष्ट्रीय आपातकाल में मूल अधिकार पर पड़ने वाले प्रभाव का वर्णन करते हैं। अनुच्छेद 358, अनुच्छेद 19 द्वारा दिए गए मूल अधिकारों के निलंबन से संबंधित है।
 

Q11. भारतीय संविधान में पंचवर्षीय योजना का प्रावधान किस देश से लिया गया है?
(a) यूएसए
(b) आयरलैंड
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) यूएसएसआर    RRB NTPC CBT1 22.01.2021 (Shift-I)
Ans. (d): भारत में पंचवर्षीय योजना का प्रावधान रूस (USSR) से लिया गया है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सन् 1951 में भारत की संसद में पहली पंचवर्षीय योजना प्रस्तुत की। यह प्रथम पंचवर्षीय योजना हैरॉड-डोमर मॉडल पर आधारित थी।
 

Q12. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार किस संविधान से अंगीकार किए गए है ?
(a) संयुक्त राज्य
(b) स्विट्जरलैंड
(c) ब्रिटन
(d) सोवियत संघ   RRB NTPC CBT1 20.01.2021 (Shift-II)
Ans. (a): भारतीय संविधान के भाग III में (अनु. 12 से 35) उल्लिखित मौलिक अधिकार संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से लिया गया है। संविधान में भाग-3 को 'भारत का अधिकार' पत्र कहा जाता है। भारतीय संविधान में छः मौलिक अधिकारों का वर्णन है। 

देश   - भारतीय संविधान के स्त्रोत
(i) ब्रिटन - संसदीय शासन पद्धति, विधि का शासन, एकल नागरिकता।
(ii) आयरलैण्ड - राज्यसभा में 12 सदस्यों का मनोनयन, राज्य के नीति निदेशक तत्व, राष्ट्रपति का निर्वाचक मण्डल।
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिका - मूल अधिकार, उद्दे‌शिका का विचार, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष न्यायपालिका, राष्ट्रपति पर महाभियोग, न्यायिक पुनर्विलोकन।
(iv) सावियत संघ - मूल कर्तव्य, प्रस्तावना में न्याय (सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक) का आदर्श।
 

Q13. भारतीय संविधान में विधिपूर्ण शासन (Rule of Law) का विचार इनमें से किस संविधान से लिया गया है?
(a) फ्रांसीसी
(b) ब्रिटिश
(c) जर्मन
(d) कनाडाई  RRB NTPC 05.04.2021 (Shift-II) CBT1

Ans. (b): भारतीय संविधान में विधिपूर्ण शासन (Rule of Law) का विचार ब्रिटिश संविधान से लिया गया है। यह सिद्धान्त कानून के समक्ष सभी लोगों को समता प्रदान करता है।
 

Q14. भारतीय संविधान में मजबूत केंद्र के साथ संघ की अवधारणा से लिया गया है:

(a) ग्रेट ब्रिटेन 
(b) कनाडा 
(c) यूएसए 
(d) आयरलैंड   RRB NTPC CBT1 05.03.2021 (Shift-II)
Ans. (b): स्त्रोत - कनाडा का संविधान  सशक्त केन्द्र के साथ संघीय व्यवस्था, अवशिष्ट शक्तियों का केन्द्र में निहित होना, केन्द्र द्वारा राज्य के राज्यपालों की नियुक्ति और उच्चतम न्यायालय का परामर्शी न्याय निर्णयन

Q-15. भारतीय संविधान में "फर्स्ट पास्ट द पोस्ट" (सर्वाधिक मतप्राप्त व्यक्ति की विजय) का प्रावधान किस देश के संविधान से अंगीकृत किया गया था?
(a) आयरलैंड
(b) ब्रिटन
(c) फ्रांस
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका  RRB NTPC cbt1 03.03.2021 (Shift-II)
Ans. (b): भारत के संविधान में 'फर्स्ट पास्ट द पोस्ट' (सर्वाधिक मत प्राप्त व्यक्ति की विजय) का प्रावधान ब्रिटेन के संविधान से लिया गया है।

Q16. भारतीय संविधान में शामिल नीति निदेशक तत्वों की अवधारणा किस देश के संविधान से ली गईं है?
(a) यूएसए
(b) ग्रेट ब्रिटेन
(c) कनाडा
(d) आयरलैंड  RRB NTPC cbt1  04.03.2021 (Shift-I)
Ans. (d): देश (संविधान) -   भारतीय संविधान में शामिल विषय

i) कनाडा - सरकार की संघीय व्यवस्था, अवशिष्ट शक्ति केन्द्र में निहित।
ii) यू.एस.ए. - मूल अधिकार, न्यायिक पुनरावलोकन, सर्वोच्च न्यायालय, राष्ट्रपति पर महाभियोग प्रक्रिया, उपराष्ट्रपति का पद।
iii) आयरलैंड - नीति निर्देशक सिद्धान्त, राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल की व्यवस्था।
iv) ग्रेट ब्रिटेन - संसदीय व्यवस्था, एकल नागरिकता, मंत्रिमण्डल प्रणाली, विधि का शासन।
 

Q17. भारतीय संविधान में शामिल 'विधि शासन की संकल्पना किस विदेशी संविधान से ली गई है?
(a) यूएसए
(b) पूर्व यूएसएसआर
(c) सावियत संघ
(d) जर्मनी   RRB NTPC cbt1 23.02.2021 (Shift-I)

Ans. (c): भारतीय संविधान के विदेशी स्त्रोत
i) यूएसए - मौलिक अधिकार, संविधान की सर्वोच्चता, न्यायिक पुनरावलोकन, राष्ट्रपति का निर्वाचन एवं महाभियोग की प्रक्रिया आदि।
ii) यूएसएसआर - मौलिक कर्तव्य 
ii) सावियत संघ संसदीय शासन व्यवस्था, संसदीय विशेषाधिकार, विधि का शासन, एकल नागरिकता आदि।
iv) जर्मनी - आपात के समय मौलिक अधिकारों का निलंबन

Q18. भारत के संविधान की संसदीय सरकार की अवधारणा किस देश से गृहित की गई थी?
(a) अमेरिका
(b) इंग्लैंड
(c) चीन
(d) आयरलैंड RRC Level-1 Group-D 30-10-2018 (Shift-1)
Ans : (b) भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है। भारतीय संविधान में विभिन्न देशों से संवैधानिक तत्वों को लिया गया है, जैसे संसदीय सरकार की अवधारणा इंग्लैंड से, प्रस्तावना अमेरिका से तथा राज्य के नीति निदेशक तत्व आयरलैंड से।
 

Q-19. भारत के संविधान में 'भाईचारे' की भावना किस देश से प्रेरित है?
(a) इटली
(b) आयरलैंड
(c) फ्रांस
(d) अमेरिका RRC Level-1 Group-D 5.12.2018 (Shift-1)
Ans : (c) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व (भाईचारा) का विचार फ्रांसीसी क्रांति से प्रेरित है जबकि प्रस्तावना का विचार अमेरिका से तथा प्रस्तावना की भाषा आस्ट्रेलियाई संविधान से प्रेरित है।
 

Q20. भारतीय संविधान के मौलिक कर्तव्य किस देश के संविधान से लिए गए हैं?
(a) यूनाइटेड किंगडम
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) सोवियत संघ
(d) आस्ट्रेलिया  RRB NTPC CBT1 2.4.2016 (Shift-III)

Ans : (c) भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य को 42वें संविधान संशोधन, 1976 द्वारा स्वर्ण सिंह समिति की अनुशंसा पर सोवियत संघ के संविधान से लिया गया है। इसे संविधान के भाग-4 क अनुच्छेद 51क में जोड़ा गया। इसमें मूल कर्तव्यों की कुल संख्या 11 है।
 

Q21. भारतीय संविधान में उल्लिखित आपातकालीन प्रावधान किस देश के संविधान से लिये गए है?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) यूनाइटेड किंगडम
(c) जर्मनी
(d) कनाडा  RRB NTPC CBT1 02.04.2016 (Shift-I)
Ans: (c) भारतीय संविधान के भाग-18 में अनुच्छेद-352 से अनुच्छेद-360 तक आपातकालीन उपबंधों का उल्लेख किया गया है, जिसका स्रोत जर्मनी का वीमर संविधान है, जिसके तहत तीन प्रकार के आपात काल की व्यवस्था है। जबकि मौलिक अधिकारों के प्रावधान का स्रोत संयुक्त राज्य अमेरिका, संघीय व्यवस्था का स्रोत कनाडा एवं संसदीय शासन प्रणाली तथा विधि का शासन ब्रिटिश संविधान से लिए गए हैं।
 

Q22. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवाद' शब्द निम्नलिखित में से किससे अपनी प्रेरणा प्राप्त करता है?
(a) फ्रेंच क्रांति
(b) जर्मन क्रांति
(c) अमरीकी क्रांति
(d) रशियन क्रांति     RRC Level-1 Group-D 12-12-2018 (Shift-I)
Ans. (d) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवाद' शब्द रशियन क्रान्ति से प्रेरित है। 42 वें संविधान संशोधन 1976 द्वारा संविधान की प्रस्तावना में 'समाजवादी', 'पंथनिरपेक्ष' और 'अखण्डता' शब्दों को जोड़ा गया।


भारतीय संविधान के स्रोत (Sources of Indian Constitution)  MCQ (भारतीय संविधान के स्रोत का वस्तुनिष्ठ प्रश्न) in Hindi में जितने भी Objective Questions को cover किया गया है जिसको रेलवे लाइफ यूट्यूब चैनल की टीम ने तैयार किया है, वो आपके आने वाले SSC CGL, CHSL, CPO, MTS, Railways, BPSC, UPSC, UPPCS, MPPSC, Uttarakhand PCS, RAS/RTS, Chhattisgarh PSC, UP RO/ARO, UP UDA/LDA, Jharkhand PSC, UPSC CDS etc. Exams के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। इसमें जितने भी Multiple Choice Questions (MCQ) and Answers on भारतीय संविधान के स्रोत (Sources of Indian Constitution) का 2002 to 2023 वस्तुनिष्ठ प्रश्न) से cover किया गया है सारे Questions different-different Competitive Exams में पूछे जा चुके हैं अतः आपलोग इसे अच्छी तरह से याद कर ले। 

Q23 राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए निर्वाचक मण्डल की व्यवस्था ली गई है  [IAS (Pre) 1999]
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से
(b) आस्ट्रेलिया के संविधान से
(c) दक्षिण अफ्रीका के संविधान से
(d) आयरलैण्ड के संविधान से
Ans- d आयरलैण्ड के संविधान से

Q24. राज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति के विचारार्थ विधेयक सुरक्षित रखने का भारतीय संविधान में अंतर्विष्ट प्रावधान किस संविधान
से लिया गया है [UPPCS (Pre) 1999]
(a) कनाडा के संविधान से
(b) आस्ट्रेलिया के संविधान से
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से
(d) उपरोक्त में से किसी से भी नहीं
Ans- a
कनाडा के संविधान से

 
Q25. निम्न में से किस देश से भारतीय संविधान ने "लिखित संविधान" के रुप को प्राप्त किया है? [SSC CPO 2016]
(a) यूएसएसआर
(b) यूके
(c) यूएस
(d) जापान
Ans- c)
यूएस

Q26. भारतीय संविधान की समवर्ती सूची की धारणा किस देश के संविधान से ली गई है? [SSC CHSL 2013, UPPCS (Main) 2011, 2012, 2014, 2016, UPPSC Asstt. Forest Conservator Exam. 2015, UPPCS (Pre) 1990, 2006, Jharkhand PSC (Pre) 2003]
(a) जापान
(b) कनाडा
(c) ऑस्ट्रेलिया
(d) यू.एस.ए.
Ans-
(c) ऑस्ट्रेलिया


Q27
वेस्टमिनिस्टर संसदीय प्रणाली को में विकसित किया गया था। [SSC CHSL 2016]
(a) स्पेन
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) यूके
(d) यूएसए
Ans- 
(c) यूके
 

Q28. भारत में सरकार की संसदीय प्रणाली कहां से ग्रहण की गई है? [SSC CHSL 2013, 2015, SSC MTS 2011, UPPCS (Pre) 1990]
(a) अमेरिकी संविधान
(b) रूसी संविधान
(c) ब्रिटिश संविधान
(d) स्विस संविधान
Ans- 
(c) ब्रिटिश संविधान
 

Q29 भारतीय संविधान में वित्तीय आपातकाल के प्रावधानों को से लिया गया है। [SSC MTS 2019]
(a) आयरलैंड के संविधान
(b) भारत शासन अधिनियम, 1935
(c) अमेरिका के संविधान
(d) जर्मनी के संविधान
Ans-
(b) भारत शासन अधिनियम, 1935
 

Q30. भारतीय संविधान के अधीन राष्ट्रपति की आपात शक्तियों को गृहीत किया गया है [UPPCS (Pre) 2006, UPPCS (Pre) 2004]
(a) स्पेन के संविधान से
(b) आयरलैण्ड के संविधान से
(c) फ्रांस के संविधान से
(d) जर्मनी के वायमर संविधान से
Ans- 
(d) जर्मनी के वायमर संविधान से

Q31. 'छाया मंत्रिमंडल' किसकी प्रशासनिक व्यवस्था की विशिष्टता है? [SSC CGL 2014, SSC CPO 2010]
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) फ्रांस
(c) जापान
(d) ब्रिटेन
Ans- 
(d) ब्रिटेन
 

Q32. भारत में, एकल नागरिकता की अवधारणा अपनाई गई है [SSC CGL 2011]
(a) इंग्लैंड से
(b) यू.एस.ए. से
(c) कनाडा से
(d) फ्रांस से
Ans-
(a) इंग्लैंड से
 

Q33. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 का 'विधि के समक्ष समानता' का वाक्यांश लिया गया है  [UPPCS (Pre) 2000, 2009, Uttaranchal PCS-2005, ΜΡΑΡΟ 2009]
(a) ब्रिटेन के संविधान से
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से
(c) फ्रांस के संविधान से
(d) जापान के संविधान से
Ans- 
(a) ब्रिटेन के संविधान से
 

Q34. 'विधि का शासन' की संकल्पना कहां की संवैधानिक प्रणाली की एक विशेष विशिष्टता है? [SSC CGL 2014]
(a) ब्रिटेन
(b) यू.एस.ए.
(c) फ्रांस
(d) स्विट्जरलैंड
Ans- 
(a) ब्रिटेन
 

Q35. भारतीय संविधान में निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता को सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक (USSR) से लिया गया था? [SSC MTS 2019]
(a) पंचवर्षीय योजना
(b) समवर्ती सूची
(c) प्रस्तावना
(d) मौलिक अधिकार
Ans- 
(a) पंचवर्षीय योजना

Q36. भारतीय संविधान में मूलभूत अधिकार/मौलिक अधिकार किस संविधान से लिए गए थे? [SSC MTS 2013, UPUDA/LDA (Pre.) 2006, 2010, UP RO/ARO (Pre) 2014]
(a) अमेरिकी
(b) यू के.
(c) सोवियत संघ
(d) इनमें से कोई नहीं
Ans-
(a) अमेरिकी
 

Q37. भारतीय संविधान ने सुदृढ़ केंद्र के साथ 'संघीय प्रणाली' कहाँ से ली है? [SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008, SSC CHSL 2012, SSC CGL 2007, UPPCS (Main) 2006]
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) कनाडा
(c) यूनाइटेड किंगडम
(d) फ्रांस
Ans- 
(b) कनाडा
 

Q38. संघ द्वारा राज्यों को निर्देश देने का प्रत्यय भारतीय संविधान के रचयितों ने अभिग्रहण किया [IAS (Pre) 2003]
(a) भारत सरकार अधिनियम, 1935 से
(b) अमरीकी संविधान से
(c) सोवियत संविधान से
(d) आस्ट्रेलियाई संविधान से
Ans-
(a) भारत सरकार अधिनियम, 1935 से
 

Q39. भारतीय संविधान ने संघ तथा राज्यों के बीच विधेयन शक्तियों को वितरित करने के लिए त्रिसूत्रीय आधार कहाँ से लिया है [UPPCS (Pre) 2000]
(a) भारत सरकार अधिनियम, 1935 से
(b) ऑस्ट्रेलिया के संविधान से
(c) कनाडा के संविधान से
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से
Ans-
(a) भारत सरकार अधिनियम, 1935 से

Q40. भारतीय संविधान में अवशिष्ट शक्तियों (residual powers) का विचार ............... संविधान से लिया गया है[SSC CGL 2018]
(a) दक्षिण अफ्रीका
(b) अमेरीका
(c) कनाडा
(d) जापान
Ans-
(c) कनाडा
 

Q41 हम न्यायिक पुनरावलोकन की व्यवस्था रखते हैं  [UPPCS (Pre.) 1998, 2008, UPPCS (Main) 2006, 2012, 2013, Bihar PCS (J) (Pre) 2009, Uttarakhand PCS (J) (Pre) 2008]
(a) केवल भारत में
(b) केवल यू. के. में
(c) केवल यू. एस. ए. में
(d) भारत और यू.एस.ए. दोनों में
Ans- 
(d) भारत और यू.एस.ए. दोनों में
 

Q42. भारतीय संविधान में न्यायिक पुनरावलोकन/न्यायिक समीक्षा की शक्ति और न्यायपालिका की स्वतंत्रता का प्रावधान किस देश से लिया गया है? [SSC MTS 2019, SSC CGL 2017, SSC CPO 2017, SSC CGL 2007]
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) अमेरिका
(c) जर्मनी
(d) जापान
Ans- 
(b) अमेरिका
 

Q43. स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्वता के विचार, जिनसे भारत का राष्ट्रीय आंदोलन प्रभावित हुआ था, कहां से लिए गए थे? [SSC CGL 2016]
(a) अमेरिकी क्रांति
(b) रूसी क्रांति
(c) चीनी क्रांति
(d) फ्रांस की क्रांति
Ans- 
(d) फ्रांस की क्रांति

Q44. नीचे दो सूचियाँ दी गयी है। एक में भारतीय संविधान के प्रावधान हैं तथा दूसरे में वे देश जहाँ से उन्हें ग्रहण किया गया है। उन्हें सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुये सही उत्तर का चयन कीजिये- [UPPCS (Pre) 2004]
A. विधि के समक्ष समानता   - 1. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. विधि का समान संरक्षण    - 2. इंग्लैण्ड
C. विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया  - 3. जापान
D. शैक्षणिक संस्थाओं के लिये राज्य द्वारा अनुदान - 4. आयरलैण्ड
(a) A-1, B-2, C-4, D-3
(b) A-2, B-1, C-3, D-4
(c) A-2, B-4, C-1, D-3
(d) A-1, B-2, C-3, D-4
Ans- 
(b) A-2, B-1, C-3, D-4
 

Q45. भारतीय संविधान की विशेषताओं और उनके स्रोत का सही मिलान करे [Rajasthan Administrative Service (RAS) and Rajasthan Taxation Service (RTS) (Pre.) 2006]
A. बिल ऑफ राइट एवं न्यायिक पुनरावलोकन  -a. इंग्लैण्ड
B. लोकतन्त्र की संसदीय व्यवस्था           -     b. आयरलैण्ड
C. नीति निर्देशक तत्त्व -                     -     c. संयुक्त राज्य अमेरिका
D. केन्द्र की अवशिष्ट शक्तियाँ               -      d. कनाडा
(a) A-d, B-a, C-b, D-c
(b) A-a, B-b, C-c, D-d
(c) A-c, B-d, C-d, D-a
(d) A-c, B-a, C-b, D-d
Ans- (d) A-c, B-a, C-b, D-d

Q46. भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे जैसे कुछ तर्क किसी अन्य संविधान से लिए गए हैं। जो संविधान है? [SSC CPO 2016, SSC MTS 2019]
(a) संयुक्त राष्ट्र का संविधान
(b) फ्रेंच संविधान
(c) ब्रिटिश संविधान
(d) आयरिश संविधान
Ans- 
(b) फ्रेंच संविधान
 

Q47. निम्नलिखित देशों में किस एक ने सर्वप्रथम अपने संविधान के एक भाग के रूप में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्तों को सम्मिलित किया? [UPPCS (Pre) 2009]
(a) भारत
(b) स्पेन
(c) आयरलैण्ड
(d) इंग्लैण्ड
Ans- 
(a) भारत
 

Q48. भारत के संविधान में शामित 'राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों की अवधारणा' किसके संविधान से ली गई थी? [SSC CGL 2016, 2013, 2010, SSC CHSL 2015, 2011, SSC CPO 2003, SSC मैट्रिक स्तरीय परीक्षा, 2008, UPPCS (Pre.) 1994, 1988, 1999, 2000, 1993, U.P. Lower (Pre.) 2004, Jharkhand PSC (Pre) 2003, 2010, Uttr. PCS (Pre) 2007, UPPCS (Main) 2008, 2005, ΜΡΑΡΟ 2002, MPHJS (Pre) 2010, Uttarakhand (Civil Judge) (Pre) 2011, Uttarakhand (J) (Pre) 2011]
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) यू.एस.ए.
(c) कनाडा
(d) आयरलैंड
Ans- 
(d) आयरलैंड
 

Q49. निम्नलिखित में से किससे मौलिक कर्तव्यों को अपनाया है? [SSC CHSL 2016, UP Lower (Pre) 2003]
(a) फ्रांसीसी संविधान
(b) भारतीय संविधान
(c) स्पेनिश संविधान
(d) यूएसएसआर संविधान
Ans-
(d) यूएसएसआर संविधान

Q50. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे किये हुए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का यन कीजिए [UPPCS (Pre) 2000]
सूची-I (उपबन्ध)                      सूची-II (उद्गम-स्रोत)
A. समवर्ती सूची                      1. जापान का संविधान
B. विधि का शासन                   2. आयरलैण्ड का संविधान
C. नीति-निर्देशक तत्व                3. ब्रिटिश संविधान
D. विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया       4. ऑस्ट्रेलिया का संविधान
कूटः
(a) A-1, B-2, C-3, D-4
(b) A-2, B-4, C-3, D-1
(c) A-1, B-3, C-4, D-2
(d) A-4, B-3, C-2, D-1
Ans- 
(d) A-4, B-3, C-2, D-1
 

Q51. सूची-1 को सूची-II के साथ सही सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः [IAS (Pre) 2008]
सूची-I                                       सूची-II
A. आपात से संबंधित उपबन्ध          1. अमरीकी संविधान
B. राज्य की नीति के निर्देशक तत्त्व     2. जर्मन राइख का संविधान
C. मूल अधिकार                        3. यूनाइटेड किंगडम
D संसदीय शासन प्रणाली               4. आयरलैंड का संविधान
कूटः
(a) A-2, B-4, C-3, D-1
(b) A-4, B-2, C-1, D-3
(c) A-2, B-4, C-1, D-3
(d) A-4, B-2, C-3, D-1
Ans-
(c) A-2, B-4, C-1, D-3

Q52 राज्यसभा के गठन में प्रतिभा, अनुभव एवं सेवा की प्रतिनिधित्व देने में भारतीय संविधान निर्माता निम्नांकित उदाहरण से प्रभावित हुये थे। [UPPCS (Pre.) 1998, UPPCS (Pre) 2000]
(a) आयरिश गणतन्त्र
(b) कनाडा
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) ऑस्ट्रेलिया
Ans- 
(a) आयरिश गणतन्त्र
 

Q53. भारतीय संविधान इनमें से किसका सर्वाधिक ऋणी है : [UPPCS (Pre) 2002, 2000]
(a) स्विट्जरलैंड का संविधान
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान
(c) भारत शासन अधिनियम, 1935
(d) कनाडा का संविधान
Ans- 
(c) भारत शासन अधिनियम, 1935
 

Q54. यह किसने कहा है 'मुझे इस आरोप के सम्बंध में कोई क्षमा नहीं माँगनी है कि संविधान के प्रारूप में गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट, 1935 के एक बड़े भाग को पुनः उत्पादित कर दिया गया है? [UPPCS (Main) 2015]
(a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(b) सरदार पटेल
(c) जवाहरलाल नेहरू
(d) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
Ans- 
(d) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
 

Q55. कथन (A): भारत का संविधान सबसे अधिक लम्बा हो गया है। [UPPCS (Pre) G.S., 2015]
कारण (R): मौलिक अधिकारों का अध्याय अमेरिकन संविधान के मॉडल से लिया गया है।
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
Ans- 
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

Q56. कथन (A): भारत में न्यायिक पुनरीक्षण क्षेत्र सीमित है। [UPPCS (Main) 2002]
कारण (R): भारतीय संविधान "उधार वस्तुओं से भरा थैला है।" 
सही उत्तर चयन नीचे दिये गये कूट की सहायता से कीजियेः कूटः
(a) A और R दोनों सही हैं और R, A की सही व्याख्या है
(b) A तथा R दोनों सही हैं किन्तु R,A की सही व्याख्या नहीं है।
(c) A सही है परन्तु R गलत है।
(d) A गलत है परन्तु R सही है
Ans- (d) A गलत है परन्तु R सही है

 

Q57. निम्नलिखित में से कौन भारत में ब्रिटिश शासन की देन है? [Uttrakhand PCS (Pre) 2002]
(1) सचिवालय व्यवस्था
(2) लोक सेवा आयोग
(3) वित्त आयोग
(4) विधि का शासन
नीचे दिये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये-
(a) 1, 2 और 3
(b) 2, 3 और 4
(c) 1, 3 और 4
(d) 1, 2 और 4
Ans- 
(d) 1, 2 और 4
 

Q58. निम्नलिखित में से कौन एक सुमेलित नहीं है?  [Chhattisgarh (Pre.) 2004]
भारतीय संविधान के अंग      तथा            उनके स्रोत -
(a) संरचनात्मक स्वरूप -         अधिनियम 1935 का भारत सरकार
(b) मौलिक अधिकार -           अमेरिकन बिल ऑफ राइट्स
(c) केन्द्र-राज्य सम्बन्ध -          कनाडा का संविधान
(d) राज्य के नीति निर्देशक तत्व-  ब्रिटिश संविधान
Ans- 
(d) राज्य के नीति निर्देशक तत्व ब्रिटिश संविधान


Q59. भारतीय संविधान के सोतों की दृष्टि में निम्न में से कौन सा युग्म सही रूप में संबद्ध नहीं है: [UPPCS (Pre) 1996]
(a) कनाडा के संविधान से यूनियन शब्द लिया गया है
(b) अमेरिकी संविधान से न्यायिक पुनरावलोकन का सिद्धांत लिया गया है
(c) ब्रिटिश संविधान से संसदीय व्यवस्था ली गई है
(d) आस्ट्रेलिया के संविधान से संविधान में संशोधन की प्रक्रिया ली गई है
Ans- 
(d) आस्ट्रेलिया के संविधान से संविधान में संशोधन की प्रक्रिया ली गई है
 

Q60. सूची-1 का सूची-II से सुमेल कीजिए और दिए गए कूट में से सही उत्तर को चिन्हित कीजिए [RAS/RTS (Pre) 2015]
सूची-I                                  सूची-II
(संवैधानिक प्रावधान)                   (स्रोत)
A. मौलिक अधिकार                   1. ब्रिटिश संविधान
B. राज्य की नीति के निर्देशक तत्त्व     ii. कनाडा का संविधान
C. मंत्रिमंडलीय सरकार                 iii. आइरिश संविधान
D. केंद्र-राज्य सम्बन्ध                   iv. अमेरिकी अधिकार पत्र
कूटः
(a) A-iv, B-ii, C-iii, D-i
(b) A-iv, B-i, C-iii, D-ii
(c) A-iv, B-iii, C-i, D-ii
(d) A-iv, B-iii, C-ii, D-i
Ans- (c) A-iv, B-iii, C-i, D-ii

Q61. सूची-1 (भारतीय संविधान के मद) को सूची-II (जिस देश से अपनाया गया) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये- [IAS (Pre) 2003]
सूची-I                                           सूची-II
(भारतीय संविधान के मद)                (जिस देश से अपनाया गया)
A. राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धान्त        1. ऑस्ट्रेलिया
B. मूल-अधिकार                          2. कनाडा
C. संघ-राज्य सम्बन्धों की समवर्ती सूची   3. आयरलैण्ड
D. भारत राज्यों का संघ है तथा संघ में     4. यूनाइटेड किंगडम अधिक शक्ति निहित है
                                               5. संयुक्त राज्य अमेरिका
कूट:
(a) A-5, B-4, C-1, D-2
(b) A-3, B-5, C-2, D-1
(c) A-5, B-4, C-2, D-1
(d) A-3, B-5, C-1, D-2
Ans-(d) A-3, B-5, C-1, D-2

 

Q62. सूची-I का सूची-II से सुमेल कीजिए और सूचियों के नीचे दिये गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [IAS (Pre) 1993]
सूची-I                                     सूची-II
A. मूल अधिकार                     1. यू.के.
B. शासन की संसदीय प्रणाली        2. संयुक्त राज्य अमेरिका
C. आपात उपबंध                     3. आयरलैंड
D. राज्य के नीति निर्देशक तत्व       4. जर्मन रीख
                                         5. कनाडा
(a) A-2, B-4, C-5, D-1
(b) A-5, B-1, C-3, D-4
(c) A-2, B-1, C-4, D-3
(d) A-1, B-2, C-4, D-3
Ans- 
(c) A-2, B-1, C-4, D-3



भाग-1 संवैधानिक विकास एवं विशेषताएँ[Constitutional Development and Features]- 54 MCQ

भाग-2 भारतीय संविधान के स्रोत (Sources of Indian Constitution) -62 MCQ

भाग-3 संघ एवं राज्य क्षेत्र (Union and State Territory) - 86 MCQ

भाग-4 भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble of the Indian Constitution) - - 59 MCQ

भाग-5 भारतीय नागरिकता [Indian Citizenship] - 36 MCQ

भाग-6 भारतीय संविधान अनुच्छेद एवं अनुसूचियाँ (Articles and Schedules of Constitution) - 86 MCQ

भाग-7 राज्य के नीति निदेशक तत्व (Directive Principles of State Policy) - 71 MCQ

भाग-8 मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) - 200+ MCQ

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

1. I am a student preparing for railway exams. Railway Life website is very useful and informative. It helps me understand railway working and careers. Please add more exam-related study materials. Thank you.

2. Please add a separate section for railway exam preparation with syllabus details, important topics, and daily current affairs related to railways.

3. I am a railway exam student and I find Railway Life very informative. The articles are easy to understand and useful for competitive exams. Thank you for providing such valuable content.

4. This website helps railway exam aspirants understand the working life of Indian Railways. Kindly include practice questions, mock tests, and previous year railway exam questions.

5. Please include category-wise and zone-wise cut-off details.

6. am a railway exam aspirant. The cut-off analysis on Railway Life website is very useful for students. It helps in understanding previous year trends and planning preparation. Kindly add category-wise and zone-wise cut-off details. Thank you.

7. Railway Life website provides useful cut-off analysis for railway exams. It helps students understand exam trends. More detailed cut-off data will be helpful.

8. The cut-off analysis on Railway Life website is helpful for railway exam aspirants to understand exam trends.